गुमला, अगस्त 11 -- गुमला। घाघरा थाना क्षेत्र के खंभाया निवासी 28 वर्षीय विवाहिता ने घरेलू विवाद के बाद कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। कीटनाशक खाने के बाद उसकी स्थिति बिगड़ने पर परिजन तत्काल उसे सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। जानकारी के अनुसार शनिवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद गुस्से में आकर महिला ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। समय रहते परिजन उसे अस्पताल ले आए। फिलहाल महिला की स्थिति बेहतर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.