खगडि़या, फरवरी 4 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के अमौसी पीकेट क्षेत्र के अमौसी गांव में सोमवार की देर रात एक विवाहिता ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मंगलवार को खगड़िया सदर अस्पताल में शव का पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका अमौसी पीकेट क्षेत्र के अमौसी गांव निवासी पांडव सहनी की 18 वर्षीया पत्नी चुनिया देवी बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह परिजनों द्वारा जब घर खोला गया तो गले में फंदे से वह लटकती मिली। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि किसी से उसका कोई विवाद नहीं था। जबकि वह रात में परिवार के साथ बैठकर खाना खाकर सोने के लिए चली गई थी। आखिर उसने आत्महत्या क्यूं की इसका उन्हें पता नहीं है? इधर अमौसी पिकेट प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम पश्चात शव मृतका के परिजनों को स...