लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- खमरिया, संवाददाता। खमरिया थाना क्षेत्र के जेठरा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते युवती ने जहरीला पदार्थ पी लिया। परिजन खमरिया सीएचसी लेकर आए। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले विवाहिता की मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए। खमरिया थाना क्षेत्र के जेठरा गांव में 19 वर्षीया रामदेवी पत्नी अर्पित गिरी ने पारिवारिक विवाद के बाद केले में छिड़काव करने के लिए घर में रखा कीटनाशक पी लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो रामदेवी को खमरिया सीएचसी पहुंचाया। हालत गम्भीर होने के कारण रामदेवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने से पहले रामदेवी की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन रामदेवी का शव घर ले आये। रामदेवी के परिजनों ने उसके मायके में सूचना दे दी। पर शाम तक मायके से किसी के न आने से रामदेवी का शव ...