मुरादाबाद, जनवरी 1 -- क्षेत्र की महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर शारीरिक प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए। वहीं बिना जानकारी दिए पति को मुरादाबाद के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया। दोनों ही मामलों ने पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पंडितपुर निवासी सविता उर्फ रिया ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 5 अक्टूबर 2023 को जनपद रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के गांव चंदूपुर निवासी सार्थक पुत्र संदीप के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक सास, ससुर, देवर और ननद आए दिन गाली-गलौज करते थे और जान से मारने की धमकी देते थे। महिला ने आर...