मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र इलाके से विवाहिता गायब हो गई। मामले को लेकर विवाहिता की मां ने सदर थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें एक युवक को नामजद किया है। उसने पुलिस को बताया कि पुत्री दो माह की गर्भवती है। वह मायके से बीते तीन दिन पहले गायब हो गई। काफी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। इस बीच जानकारी मिली कि एक युवक उसे भगा कर ले गया है। उसकी बेटी से उक्त युवक से बात करता था। थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...