अमरोहा, जनवरी 7 -- हसनपुर, संवाददाता। गांव निवासी युवक के संग फरार दूसरी बिरादरी की विवाहिता को वापस कराने को लेकर बैठी पंचायत में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ। महिलाओं समेत दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो को नाजुक हालत के मद्देनजर सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने दस से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर चार पर मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी विवाहिता करीब 20 दिन पूर्व दूसरी बिरादरी के युवक संग चली गई थी। विवाहिता के परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि दस दिन पूर्व हुई पंचायत में आरोपी पक्ष ने मंगलवार तक विवाहिता को वापस देने का आश्वासन दिया था। विवाहिता नहीं मिली तो मंगलवार सुबह गांव में एक चौपाल पर फिर से पंचायत बैठ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.