बदायूं, नवम्बर 20 -- मूसाझाग। शादी के बाद अतिरिक्त दहेज न लाने पर ससुराल पक्ष ने विवाहिता को एक वर्ष की पुत्री सहित घर से निकाल दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। क्षेत्र के गांव थल्लियानगला के रहने वाले भारत सिंह पुत्र ख्याली राम ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री प्रेमलता की शादी तीन वर्ष पूर्व अरविंद पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम नयन नगला थाना उसैत, से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति अरविंद, जठानी उषा व नीलम, जेठ चरण सिंह और सास पार्वती विवाहिता से एक लाख और बाइक की अतिरिक्त दहेज में मांग करने लगे। पीड़िता को आए दिन मारपीट और गाली-गलौज का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ने पर पीड़िता ने मायके वालों को जानकारी दी, जिसके बाद पिता उसे घर ले आए। विवाहिता पिछले दो वर्षों से मायके में ...