कन्नौज, फरवरी 15 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। ससुरालीजनों ने दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम बदलपुरवा निवासी गौरी पुत्री राकेश ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 5 जुलाई 2018 को उसकी शादी विशनू पुत्र रामपाल निवासी मोहल्ला गढी अशरफ अली कसईया टोला थाना व जिला फर्रुखाबाद के साथ हुई थी। शादी में उसके माता पिता ने यथा सामर्थ्य दहेज दिया था। शादी के कुछ दिनों बाद ससुरालीजन पति विशनू पुत्र रामपाल व ससुर रामपाल, सास मीना देवी, देवर विवेक, देवरानी कंचन, ननद कुन्ती व जूली अक्सर कम दहेज का ताना मार कर गाली गलौज व मार पीट कर प्रताडि़त करने लगे। बताया कि दो लाख रुपया व दो बीघा जमीन अतिरिक्त दहेज में मांग करने लगे। पति के संसर्ग से एक पुत्री श्रष्टी व एक पुत्र शिवा...