अमरोहा, जनवरी 29 -- क्षेत्र के गांव आंबेडकर में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। गांव आंबेडकर नगर निवासी राजीव कुमार की शादी एक अक्तूबर 2025 को रहरा थाना क्षेत्र के गांव दौरारा निवासी पूजा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही कम दहेज लाने के ताने देकर पूजा को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। इनकार के बीच 22 जनवरी की रात में 11:30 बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने पूजा के साथ मारपीट की, इसके बाद घर से निकाल दिया। रातभर जैसे तैसे गुजराने के बाद पूजा ने सुबह में मायके वालों को घटना की जानकारी दी, जब मायके वाले ससुराल पक्ष से बात करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की और पूजा को जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष कोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.