पीलीभीत, सितम्बर 11 -- बिलसंडा। विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के गांव पस्तोर कुइयां निवासी सुशीला देवी ने बताया, बेटी सुधा देवी का विवाह पांच वर्ष पूर्व थाना बीसलपुर के गांव मीरपुर गिरंद निवासी परवेश के साथ किया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से पुत्री का उत्पीड़न अतिरिक्त दहेज की मांग को किया जाने लगा। सात सितंबर को पति व ससुरालियों ने उसकी पुत्री से धनरााशि मायके से लाने को कहा। आरोप है कि पुत्री के मना करने पर पति परवेश,ज्येष्ठ अवनीश,जेठानी सीमा,देवर शिवराम,सास मुन्नी और ससुर नरेश ने उसके साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया। पुलिस ने छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.