रामपुर, मई 18 -- रामपुर। स्वार थाना क्षेत्र की एक विवाहिता की शादी टांडा के आसिफ से हुई थी। पिता ने हैसियत अनुसार दहेज दिया था, फिर भी ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। कार और दो लाख की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा था। एक दिन मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति आसिफ, ससुर इशहाक अहमद, सास फालतून, जेठ गुड्डू ,मोसिम, जेठानी हिना व साबिया निवासी ग्राम सूरतसिंहपुर उर्फ नयागांव, थाना टांडा, ननद कय्यूम जहां निवासी ग्राम घोसीपुरा, गुलफ्शा निवासी ग्राम अहमदाबाद, थाना बिलासपुर व शरमीन जहां निवासी ग्राम पंजाबनगर थाना सिविल लाइन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.