अमरोहा, अप्रैल 26 -- अमरोहा। दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ दिया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी छतरीवाला बाग निवासी हशमुद्दीन ने अपनी बेटी अनम फातिमा की शादी तीन मई 2023 को दिल्ली के भजनपुरा के चांद बाग निवासी मोहम्मद इरशाद के बेटे दिलखुश के साथ की थी। आरोप है कि शादी में काफी दान-दहेज दिए जाने के बाद भी ससुराल में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़़ित किया जा रहा था। ससुराल वाले मायके से कार व पांच लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। इसकी जानकारी पर पिता बेटी की ससुराल पहुंच गए। आरोप है कि पति ने पिता के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.