बागपत, फरवरी 19 -- खेकड़ा। कस्बे की एक नव विवाहित को ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब तो उसे धमकियां भी दी जा रही है। पीड़िता ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया है । कस्बे की एक युवती की शादी छह फरवरी 2023 को गाजियाबाद के युवक के साथ हुई थी। शादी में 30 लाख रुपए से ज्यादा का दान दहेज दिया गया था, लेकिन ससुरालिए उससे संतुष्ट नहीं हुए। विवाहित का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद उस पर दहेज में 40 लाख रुपए की नगदी और कार लाने का दबाव बनाया गया। उसने मना किया तो उसे पिटाई कर घर से निकाल दिया गया। 17 सितंबर 2023 को समाज के प्रबुद्ध लोगों के समझौते के बाद पति उसे ससुराल ले गया, लेकिन चंद दिनों बाद फिर से उस पर दहेज के लिए दबाव बनाया गया और पिटाई कर घर से निकाल दिया गया। तभी से वह...