पीलीभीत, फरवरी 22 -- पीलीभीत, संवाददाता। दहेज न देने पर विवाहिता को मारपीट कर जलाने का प्रयास किया गया। सुनगढ़ी पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम भाग मोहम्मद गंज निवासी पूजा देवी पुत्री स्वर्गीय रामपाल ने एसपी के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई।कहा कि उसका विवाह 21 मई 2021 को प्रेमशंकर पुत्र वेद प्रकाश निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना बहेड़ी जिला बरेली के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति प्रेम शंकर, ससुर वेद प्रकाश, सास नत्थो देवी, जेठ ओंकार, नंद सुमन देवी दहेज में बाइक और एक लाख रुपए की मांग करने लगे। दहेज न देने पर उससे मारपीट की जाती थी। 15 फरवरी को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज देने से मना करने पर मारपीट की। पति ने जलाने का प्रयास किया। शिकायत पर ज...