कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- मंझनपुर, संवाददाता भरवारी के नया बाजार में ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर बंधक बना लिया। जानकारी होने पर बहन पहुंची तो उसको बेरहमी से पीटा गया। यूपी 112 पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। विवाहिता की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। नया बाजार, भरवारी की माजदा बेगम की वर्ष 2015 को नया बाजार के मुन्ना उर्फ अब्दुल कदीर के साथ निकाह हुआ था। माजदा बेगम का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति आए दिन मारता-पीटता था। ननद व ससुर भी प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि शुक्रवार पति आया और उसे पीटने लगा। इस दौरान ननद गुड़िया, नाजिया, चांदनी, ससुर नईम उल्ला, चचिया ससुर व उसकी बेटी भी आ गई। सभी लोगों ने मारपीट कर उसको कमरे में बंद कर दिया। इसकी जानकारी उसकी बहन को मिली तो वह ससुराल आई। बहन के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.