पीलीभीत, फरवरी 4 -- माधोटांडा। थाना क्षेत्र के गांव नवदिया सुखदासपुर की रहने वाली पूजा की शादी सात साल पहले राजेश राठौर पुत्र प्यारेलाल निवासी पिपरिया दुलई के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले बाइक, फ्रिज, कूलर और एक लाख रुपए की मांग करने लगे। दहेज न देने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति राजेश, प्यारेलाल, नंदरानी, बाबूराम, विकास, किरन देवी और नंदोई मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...