प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 23 -- प्रतापगढ़। जेठवारा बाजार निवासी शीतला प्रसाद की बेटी कल्पना की शादी दो साल पूर्व देल्हूपुर के बोझी गांव निवासी वीरेंद्र प्रजापति के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वीरेंद्र उसे मारपीट कर बाइक से मायके के पास लोकापुर तिराहे पर ले गया, वहां छोड़कर भाग निकला। पीड़िता ने पति वीरेंद्र, ससुर लल्लन, सास सन्नोदेवी और जेठ सुरेंद्र उर्फ सोनू के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...