मेरठ, फरवरी 22 -- सरधना। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को पहले बेरहमी से पीटा फिर उसे उसके मायके के बाहर गांव में छोड़कर फरार हो गए। शनिवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई थी। रतनगढ़ी गांव निवासी सोनम पुत्री चरण सिंह की शादी भावनपुर थाना क्षेत्र के रुकनपुर मोरना गांव में हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले काफी समय से सोनम का उत्पीड़न कर रहे थे। आरोपी पति शराब के नशे में धुत होकर आए दिन विवाहिता के साथ मारपीट करता। दो दिन पूर्व आरोपी ससुराल वालों ने सोनम की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसको गाड़ी में बैठाकर रतनगढ़ी पहुंचे और सड़क पर डालकर फरार हो गए। सोनम ने किसी तरह मायके पहुंचकर परिजनों को मामले से अवगत कराया। शनिवार को पीड़ि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.