सीतापुर, जनवरी 27 -- सीतापुर। लहरपुर क्षेत्र के सालारपुर निवासी पवन कुमारी के मुताबिक पांच साल पूर्व उसकी शादी तंबौर क्षेत्र के चटेला गांव निवासी अमरू से हुई थी। पीड़ित ने दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोप लगाया कि उससे दहेज में बाइक व दो बीघा जमीन की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित कर घर से भगा दिया गया है। पीड़िता ने पति के अलावा ससुर सोनेलाल, सास, महराजा, देवर शिवशंकर उर्फ प्रधान व जेठ केशन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...