लखनऊ, सितम्बर 2 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। बिजनौर इलाके में एक विवाहिता ने ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परवर पूरब गांव की सपना ने पति और ससुराली जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 30 मार्च 2022 को आर्य समाज मंदिर में उसकी अमित कुमार से शादी हुई थी। शादी में परिवार ने लगभग चार लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के बाद से ही सास माया देवी और देवर आशीष नकदी और अपाचे मोटर साइकिल की मांग करने लगे। पति शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट करता था। आरोप है कि 10 मई 2023 को आरोपियों ने विवाहिता और उसके पुत्र को घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। 26 जनवरी 2025 को शाम 5 बजे अमित कुमार तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ मायके पहुंचा। उसने गाली-गलौज की और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.