जौनपुर, फरवरी 24 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पचवर निवासी रिंकी सरोज ने सोमवार की शाम कोतवाली केराकत में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी शादी एक मई 2018 को अमित कुमार राकेश निवासी जंघई, थाना सरायममरेज, जनपद प्रयागराज के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे। किसी तरह वह अब तक सब सहती रही। 18 फरवरी की रात लगभग 10 बजे पति अमित कुमार राकेश सहित परिवार के अन्य लोगों ने दहेज की मांग को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उसे घर से भगा दिया। मारपीट में उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चो...