कौशाम्बी, फरवरी 6 -- मंझनुपर, संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ऊनो गांव में ब्याही एक विवाहिता को ससुरालियों ने प्रताड़ित किया। आरोप है कि उसको पीटकर घर से भी निकाल दिया। मामले की शिकायत पर पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पश्चिमशरीरा के कोरीपुर गांव की रन्नू मिश्रा पत्नी ओम प्रकाश ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मोसमी उर्फ शीतल का विवाह करीब 10 साल पहले मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊनो निवासी पिंटू उर्फ अविनाश त्रिपाठी से किया था। आरोप है कि ससुराली विवाहिता को आए दिन प्रताड़ित करते थे। एक फरवरी की रात उसको पीटकर घर से निकाल दिया। दूसरे दिन पीड़ित विवाहिता की मां ने फोन किया तो आरोपी ससुरालियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। मामले की शिकायत पर पति पिंटू उर्फ अविनाश त्रिपाठी, ससुर सतानंद त्रिपाठी, नंद ऊषा व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.