पीलीभीत, फरवरी 15 -- पीलीभीत, संवाददाता। दहेज न देने पर विवाहिता को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया और पति ने उसको तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सदर कोतवाली क्षेत्र के केजीएन टू कॉलोनी निवासी शाहिस्ता परवीन ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी शादी बरेली जिले के देवरनिया थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा निवासी सिराज पुत्र अकील अहमद से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 25 लाख रुपये नकद, कार के अलावा प्लाट की मांग करने लगे। दहेज न देने पर ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते थे। एक फरवरी 2026 को दोपहर दो बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए दहेज की मांग की। दहेज देने से मना करने पर पति सिराज ने उसको तीन तलाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.