लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- लखीमपुर। दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर ससुरालयों ने एक महिला को घर में घुसने नहीं दिया। इसकी जानकारी जब उसके पिता को हुई तो उनको हार्ट अटैक पड़ गया। पुलिस ने केस दर्ज किया है। वैष्णवी सोनी निवासी मोहल्ला नई बाजार महमूदाबाद जिला सीतापुर ने बताया कि उसका विवाह शाहपुरा कोठी निवासी अमित उर्फ राहुल सोनी के साथ हुआ था। शादी में उसके पिता ने रिश्तेदारों की मदद से साढ़े पांच लाख रुपये दिए थे। इसके अलावा सोने की चैन व घरेलू उपयोग का बेड, बक्शा, अलमारी, फ्रिज, कुलर अन्य तमाम सामान कपड़ा जेवर भी दिया था। चार अप्रैल 2025 को पीड़िता का भाई उसको सुसराल भेजने गया तो ससुरालियों ने घर में घुसने नहीं दिया। ससुरालियों ने कार की मांग की। इसकी जानकरी होने पर पीड़िता के पिता को हार्ट अटैक पड़ गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित सास म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.