अमरोहा, मई 20 -- युवक अपने साथियों की मदद से विवाहिता को बहला फुसलाकर ले गया। आरोपियों ने जंगल में ले जाकर विवाहिता के साथ छेड़छाड़ भी की। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता बीती 10 मई को घर में अकेली थी। इसी दौरान रहरा थाना क्षेत्र का निवासी एक युवक विवाहिता के घर पहुंचा। अपने दो साथियों की मदद से युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इसके बाद जंगल में ले जाकर तीनों आरोपियों ने विवाहिता के साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर भीड़ जमा हुई तो आरोपी फरार हो गए। विवाहिता अपने घर पहुंची व जानकारी परिजनों को दी। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने मामले में विवाहिता के पति की तहरीर पर एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.