पीलीभीत, दिसम्बर 11 -- पूरनपुर। नगर के मोहल्ला इस्लामनगर की रहने वाली शीबा ने बताया कि छह महीने पहले उनका निकाह फरमान के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही पति मारपीट करने लगा। आरोप है पति फरमान सास नुजहत, ससुर गुलफाम और जेठ असलम मायके से चार लाख रुपए और अपाचे बाइक लाने की मांग करते हैं। दहेज न देने पर सभी ने कमरे में बंद कर तकिया से मुंह दबाकर विवाहिता को जान से मारने की कोशिश की। पड़ोसियों के फोन करने पर पुलिस ने उसकी जान बचाई। उसके बाद पति फरमान और जेठ असलम को पड़कर थाने ले गई ।कुछ देर बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। महिला दर-दर भटक रही है। उसका आरोप है ससुराल वाले उसे और उसके परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। एसपी के आदेश पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.