फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 10 -- कायमगंज। एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसे कमरे में बंद कर रसोई गैस खोल दी थी ताकि उसकी जान ली जा सके। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर के मोहल्ला पाठक निवासी साक्षी ने बताया कि उसकी शादी 17 नवंबर 2021 में कन्नौज के छिबरामऊ के कस्बा इंद्रा नगर निवासी सागर के साथ हुई थी। पिता ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति सागर, देवर गोपाल, सास किरन और ससुर संतोष कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। व्यापार के लिए पिता से सात लाख रुपये उधार लिए और वापस नहीं किए। अब आरोपी एक कार और पांच लाख रुपये की अतिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.