पीलीभीत, अगस्त 4 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम शिवनगर निवासी पिंकी पुत्री सीताराम ने गजरौला पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि उसका विवाह 14 मई 2019 को राज किशोर पुत्र राम कुमार निवासी ग्राम बांसखेड़ा थाना माधोटांडा से हुआ था। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग करना शुरू कर दी है। उसके पति राज किशोर, देवर हरप्रसाद, ससुर राम कुमार, सांस मुन्नी देवी, ननद प्रीति ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। उसके एक पुत्री का जन्म हुआ। ससुराल वालों ने उसको घर से निकाल दिया। किसी तरह वह अपने मायके आई। मायके वालों के समझाने पर वह दोबारा ससुराल चली गई। वहां उसके ससुर ने लाइसेंसी बंदूक से उसकी हत्या करने का प्रयास किया। सांस ने भी डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इसके बाद वह दोबारा अपने मायके आ गई। पुलिस ने तह...