हरिद्वार, मार्च 24 -- विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बंगाली बस्ती की ब्रह्मपुरी निवासी अन्नू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी नवंबर 2021 को सीताराम दुबकुरिया निवासी दतिया मध्य प्रदेश से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप है कि ननद मुस्कान, रिंकी, काजल, सास गीतादेवी ने दिसंबर 2023 में उसे छत से धक्का दे दिया। छत से गिरने पर उसके पैरों में गंभीर चोट आई। इसके बाद उसका ऑपरेशन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.