बागपत, जून 17 -- जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने बिलौचपुरा गांव निवासी मुस्कान की हत्यारोपी सास और ससुस की जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी। इस मामले में मृतका के पति समेत कई आरोपी जेल में बंद है। शहर के मोहल्ला केतीपुरा निवासी शौकीन ने गत 26 मार्च को सिंघावली अहीर थाने में अपनी बेटी मुस्कान की मौत के बाद ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शौकीन का आरोप था कि उसने अपनी बेटी मुस्कान का निकाह डेढ़ वर्ष पूर्व बिलौचपुरा गांव के सुहेब के साथ किया था। निकाह के बाद ससुराल वालों ने दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर गत 25 मार्च की रात ससुराल वालों ने मुस्कान की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मृतका के पति शहजाद समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.