जहानाबाद, मार्च 18 -- अरवल, निज संवाददाता। ससुराल वालों के द्वारा मारपीट एवं प्रताड़ित करने के मामले में पीड़िता बबीता कुमारी के द्वारा महिला थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष नीलमणि ने बताया कि विवाहित बबीता कुमारी अरवल की रहने वाली है। उन्होंने आवेदन दिया कि मेरा ससुराल सासाराम में है। ससुराल में पति, सास, ससुर मिलकर मारपीट करते हैं एवं प्रताड़ित करते हैं। पीड़ित महिला के द्वारा दिए गए आवेदन पर प्रताड़ित एवं मारपीट करने के मामले में पति, सास एवं ससुर समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.