नोएडा, जून 16 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मायके में आकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपियों ने पहले ससुराल में मारपीट की थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जेवर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक किशोरपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने बताया कि 18 फरवरी 2025 को उसकी शादी दिल्ली के रहने वाले रजत शर्मा के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित करने लगे। महिला ने जेठ पर गंदी नजर रखने का आरोप लगाया है। आरोप है कि 23 अप्रैल को आरोपियों ने विवाहिता को बुरी तरह पीटा। जेठ ने उसके साथ छेड़खानी की। मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने मायके में आकर रहने लगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.