बगहा, दिसम्बर 3 -- बैरिया। बगही नया टोला अहिरानी में एक विवाहिता के साथ जबरदस्ती के प्रयास के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पति नबी हसन गद्दी ने दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी शौच करने जा रही थी। तभी फरमान गद्दी उसकी पत्नी को मुंह दबा कर हाथ पकड़ कर खींचने लगे। फिर उसके बाद छबीला गद्दी, कलाम और आलमगीर वहां पहुंचकर तीनों उसे पटक दिए। चिल्लाने पर मैं वहा पहुंच गया। बीच बचाव करने पर मेरे साथ उनलोगों ने मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...