गंगापार, मार्च 19 -- दहेज के लिए विवाहिता व उनके, की मां को प्रताड़ित और परेशान करने के आरोप में विवाहिता के तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के खासमांडा निवासिनी नेहा वर्मा ने थाने में तहरीर दी कि चार साल पहले उसकी शादी मांडा खास निवासी अभिमन्यु से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसके पति अभिमन्यु, देवर पंकज व शैलेश, ननद साधना व निशा, सास ऊषा देवी, ममिया ससुर गंगा मारते पीटते और परेशान करते थे। शनिवार 16 मार्च को विवाहिता की मां समझौते के लिए मांडा आयी थी। मां के सामने ही पांचों आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। जब मां ने रोका, तो मां को भी आरोपियों ने पीटा। तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.