मधेपुरा, फरवरी 8 -- शंकरपुर। थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में विवाहिता की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतका की मां सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के देवघर निवासी मानो देवी ने बेटी प्रमिला देवी की हत्या का केस दर्ज कराया। उसने बताया कि वह अपनी बेटी के ससुराल सोनवर्षा वार्ड 6, मुसहरी भरना टोला आयी थी। कुछ देर बाद टोला के अरुण ऋषिदेव, कुशो ऋषिदेव, चंदर ऋषिदेव, शनिचरी देवी, रंजू देवी, इंदुल देवी और माला देवी ने मिलकर प्रमिला को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि सोनवर्षा वार्ड 5 निवासी कुशो ऋषिदेव और उसकी पत्नी रंजू देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...