संभल, जनवरी 25 -- धनारी थाना क्षेत्र के गांव बन्दरई कमालगढ़ में गुरुवार संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मृतिका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर घोसी निवासी देवपाल पुत्र रामसिंह ने शुक्रवार को धनारी थाना पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें बताया कि उसने 2024 में बहन प्रवेश की शादी थाना क्षेत्र के ही गांव बन्दरई कमालगढ़ निवासी अवधेश के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से ससुराल के लोग दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। एक माह पूर्व उसने एक पुत्री को जन्म दिया। इसी बात से नाराज होकर ससुराल पक्ष के लोग कहने लगे तूने पुत्र को जन्म क्यों नहीं दिया। विवाहिता के भाई ने दहेज के खातिर बहन की हत्या का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.