कौशाम्बी, फरवरी 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। महेवाघाट के अलावरा गांव की एक विवाहिता की हत्याकर शव गायब करने के आरोप मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाली ने कार्रवाई एसपी के निर्देश पर की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के टेवां निवासी शारदा प्रसाद मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2016 में महेवाघाट क्षेत्र के अलवारा निवासी राजू तिवारी पुत्र योगेंद्र तिवारी उर्फ सुग्गन के साथ की है। शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक छह तोला सोने व 750 ग्राम चांदी के आभूषण के अलावा आठ लाख रुपये नकद, अपाचे बाइक दहेज देकर बेटी को ससुराल विदा किया। आरोप है कि विवाह में दिए गए दहेज से दामाद राजू तिवारी, ससुर योगेंद्र तिवारी, सास उर्मिला देवी, ननद पिंकी और मौसी रमा व उमा संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था।...