बुलंदशहर, नवम्बर 24 -- जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतका का शव पोस्टमार्टम का भेज दिया और जांच शुरू की है। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जहांगीराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि रविवार को क्षेत्र के गांव पीतमपुर निवासी छाया (24) पत्नी अंकित कुमार की संदिग्ध हालत में मौत होने की सूचना मिली थी। विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके पर जांच पड़ताल की जा रही है। संभल के गांव छाबड़ा निवासी राकेश की पुत्री छाया की शादी पीतमपुर निवासी अंकित कुमार के साथ हुई थी। वहीं सूचना पर मृतका के परिजन भी थाने पहुंच गए और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज...