मधुबनी, फरवरी 1 -- घोघरडीहा,निज संवाददाता। घोघरडीहा थाना क्षेत्र के परसा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही घोघरडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका की पहचान कंचन कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि मृतका को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के भाई लौकही थाना क्षेत्र के बेलही भवानीपुर निवासी अरुण साह ने बताया कि दस वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बहन कंचन कुमारी की शादी घोघरडीहा थाना क्षेत्र के परसा निवासी अशोक साह के पुत्र सुरेन्द्र साह से कराई थी। शादी के बाद से ही कंचन के ससुराल पक्ष द्व...