मुजफ्फरपुर, नवम्बर 14 -- बोचहां। हथौड़ी थाने के अम्मा गांव में गुरुवार की रात विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृत महिला मुकेश कुमार की 22 वर्षीया पत्नी प्रियंका कुमारी थी। उसे एक छोटा बच्चा है। थानेदार विक्की कुमार ने बताया की महिला के परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...