मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में विवाहिता चांदनी कुमारी की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत मामले में उसके पिता ने केस दर्ज कराया है। इसमें चार को नामजद करते हुए पांच को आरोपित किया है। चांदनी के पिता करजा थाने के बोरवारा गांव निवासी सुमंगल पासवान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2021 में पारू थाने के बसंतपुर गांव निवासी विनोद पासवान के पुत्र चंदन पासवान से की थी। बताया कि बाराती खर्च के लिए एक लाख और उपहार स्वरूप 60 हजार के गहना दिए थे। शादी के छह माह बीतने के बाद ही चांदनी का पति चंदन, उसके पिता विनोद पासवान, सास मीना देवी, हरिलाल पासवान और उसकी पत्नी दहेज में नकद एक लाख और बाइक की मांग करते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। बीते 15 मार्च को सूचना मिली कि चांदनी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.