नवादा, फरवरी 10 -- नवादा, नसं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ढिबरी गांव में रविवार की देर रात को एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान पिंटू रविदास की पत्नी शोभा देवी के रूप में की गई है। मृतका के मायके के परिजनों ने दहेज के खातिर जहर खिलाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने बताया कि दो साल पहले बहन की शादी पिंटू रविदास से हुई थी। दोनों के बीच लव मैरेज हुआ था। हालांकि शादी के वक्त भी दान दहेज दिया गया। इसके बावजूद ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे और मायके से पैसे लाने का दबाव बनाने लगे। इसे लेकर बहन को प्रताड़ित भी किया जा रहा था। अक्सर ससुराल वालों से नोकझोंक भी होती रहती थी। एक सप्ताह से उसे काफी ज्यादा प्रताड़ित किया जा रहा था। रविवार को बहन से बात करने के लिए मोबाइल पर कई बार कॉल किया। अंतत: बहनोई ने कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.