बेगुसराय, फरवरी 14 -- भगवानपुर। नरहरिपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 2 स्थित जगदीशपुर गांव में गुरुवार की देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी पहचान उक्त गांव निवासी ऋषि कुमार की 30 वर्षीया पत्नी कविता कुमारी के रुप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया मृतका का पति ऋषि कुमार गोवा में रहता है। उसका पति के साथ बराबर झगड़ा हुआ करता था। वह 8 साल की पुत्री व 5 साल के पुत्र के साथ घर में रहती थी। घटना के समय भी उसका पति गोवा में था। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ कृष्ण कुमार व भगवानपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया था। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.