शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- मदनापुर क्षेत्र के समसीपुर गांव में एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परौर थाना क्षेत्र के औला गांव निवासी सोनपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शिल्पी की शादी अगस्त 2023 में कोर्ट मैरिज के जरिए समसीपुर गांव निवासी रामलडैते के बेटे योगेंद्र उर्फ घमंडी से की थी। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही शिल्पी को दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाने लगा। स्थिति बिगड़ने पर मायके पक्ष ने पुलिस की मदद से शिल्पी को अपने घर ले आया था। बाद में समझौता होने के ...