सुपौल, फरवरी 15 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले की सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही का खतरनाक खेल जारी है। पिछले 41 दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में अधिकांश बाइक सवार हैं, जिनमें बड़ी संख्या युवाओं की है। बिना हेलमेट, ओवरस्पीड और एक बाइक पर तीन-तीन सवारी की प्रवृत्ति हादसों को न्योता दे रही है। 12 फरवरी को किशनपुर नेमनवा चौक के पास हुए भीषण हादसे ने पूरे जिले को झकझोर दिया। दो बाइकों की जोरदार टक्कर में तीन युवकों की जान चली गई थी। एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे पहले भी एनएच 327ए और प्रमुख चौक-चौराहों पर कई गंभीर हादसे हो चुके हैं। पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं कि अधिकांश मामलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.