बागपत, अप्रैल 30 -- क्षेत्र के ग्वालीखेड़ा गांव में सोमवार की रात एक विवाहिता ने पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर पहुचें मृतका के परिजनों ने हंगामा कर ससुराल वालों पर उसे दहेज की खातिर मारने का आरोप लगाकर बिनौली थाने पर पति, सास, ससुर सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया कि मृतका अमरीता उम्र 27 वर्ष पत्नी अरविंद सोमवार की रात अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे विष्णु को साथ लेकर घर के कमरे में सो रही थी। उसका पति और परिवार के लोग बाहर सोये हुए थे। रात में करीब डेढ़ बजे जब उसका बच्चा उठकर रोने लगा तो परिजन कमरे में पहुंचे जहां अमरीता का शव पंखे से लटका हुआ मिला। परिजन उसे रात में ही बड़ौत के अस्पताल में लेकर पहुचें, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह मृतका के मायके वाले तितरोदा गांव से वहॉ पहुचें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.