लखनऊ, दिसम्बर 1 -- लखनऊ, संवाददाता। हजरतगंज क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों के अनुसार, विवाहिता की शादी विजय बहादुर से हुई थी। शादी के शुरुआती समय से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए दबाव बनाया जाता था। परिवार ने आरोप लगाया कि 5 लाख रुपये की मांग न पूरी होने पर मृतका को आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। तहरीर में यह भी कहा गया कि गर्भावस्था के दौरान एक बार सास द्वारा धक्का देने से वह गिर गई थी, जिसके बावजूद उसे समय पर अस्पताल नहीं ले जाया गया। परिवार का आरोप है कि 23 अगस्त 2025 को जब नीति मायके जाने के बाद लौटी तो पति व ससुरालवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.