गिरडीह, फरवरी 19 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के चिकनाडीह पंचायत अंतर्गत भलुआही गांव में मंगलवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। मृतका की पहचान 20 वर्षीय राखी कुमारी के रूप में हुई है, जो सत्यम वर्मा की पत्नी थी। पति सत्यम वर्मा का कहना है कि पति-पत्नी के बीच कहा-सुनी हुई थी। जिसके बाद राखी ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतका के मायके पक्ष ने इसे दहेज हत्या बताया है। जमुई (बिहार ) बीच कोड़वा थाना क्षेत्र के पांडेडीह निवासी मृतका के दादा रामानंद महतो ने अपनी पोती की मौत के बाबत आरोप लगाया है कि राखी की शादी पिछले वर्ष हुई थी और शादी के बाद से ही उसे एक लाख नगद एवं एक स्...