मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाने के श्रीरामपुर गांव में शनिवार को विवाहिता की मौत मामले में रविवार को हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। मृतका कोमल कुमारी उर्फ छोटी के पिता सकरा थाना क्षेत्र के मीरापुर निवासी सुनील कुमार झा के बयान पर पुलिस ने रविरंजन उर्फ बच्चा तिवारी, राजू तिवारी, प्रेमशिला देवी, जूली, जूली तिवारी, रामकुमार तिवारी, लक्ष्मण राम एवं सकरा थाना क्षेत्र के बघनगरी निवासी दीपक झा के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुनील झा ने पुलिस को बताया कि 31 मार्च 2021 को श्रीरामपुर निवासी रवि रंजन तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी से पुत्री की शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ससुरालवाले दहेज में पांच लाख रुपए मांगने लगे। विरोध करने पर ससुरालवालों ने पुत्री की हत्या कर शव का दाहसंस्कार कर दिया। प्रभारी थानेदार प्रीति कुमारी...