भदोही, दिसम्बर 7 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जहागीराबाद में विवाहिता की हुई मौत के मामले में मायके वालों की तहरीर दी है। मायके पक्ष द्वारा तहरीर मिलने पर पुलिस ने सास-ससुर, पति, ननद और देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर ली है। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी दिलीप निषाद की पत्नी पूजा निषाद ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी थी। सूचना पर पहंुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। विवाहिता के पिता धर्मेद्र निषाद निवासी घोरहट करछना प्रयागराज ने थाने में तहरीर देकर अवगत कराया कि अपनी पुत्री का विवाह तीन वर्ष पूर्व दिलीप निषाद के साथ किया था। यथा संभव दान दहेज भी दिया था। ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अवगत कराया कि शादी के बाद से ही उसका उत्पीड़न करते थे। मारप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.